झांसी | प्राइवेट विद्यालयों में शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षिकाओं ने आज बुंदेलखंड प्राइवेट शिक्षक महासंघ की सदस्यता ग्रहण की | इस दौरान सर्वसम्मति से महिला इकाई का गठन किया गया जिसमें सीमा शर्मा को अध्यक्ष, जोया खान को महामंत्री, एकता गुप्ता तथा कोमल त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, अनीता श्रीवास्तव और मीनाक्षी दुबे को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया | बुंदेलखंड प्राइवेट शिक्षक महासंघ ने जिला जन कल्याण महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी को सर्वसम्मति से अपना मुख्य संरक्षक चुना | इस अवसर पर सभी शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाने का निर्णय लिया गया | मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जितेंद्र तिवारी ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की विस्तृत जानकारी दी और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई | इस मौके पर महासंघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें गुरुजीत सिंह को संयोजक, तरुण अरोरा अध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव महामंत्री, ओंकार शर्मा तथ कोमल शाक्य उपाध्यक्ष, शुभम शर्मा तथ गोपाल रावत सचिव के पद पर मनोनीत किए गए | कार्यक्रम का संचालन तरुण अरोरा तथा आभार मृदुल शुक्ला ने व्यक्त किया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू