• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर कई विद्यालयों के छात्रों छात्राओं ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों से बनाये आधुनिक मॉडलों को दर्शकों के सामने पेश किया | झाँसी डीआइओस तथा एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए उन मॉडलों से समाज तथा देश को होने वाले लाभों की जानकारी ली | इसके साथ ही प्रदर्शनी में आये अन्य नागरिकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडलों की प्रशंसा की | इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in