• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

…तो क्या अमिताभ को पहले ही हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास

मुंबई। बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी नहीं रहीं। दुबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शनिवार की रात जब मुंबई नींद के आगोश में थी, तो इस ख़बर ने बिजली सी गिरा दी।

श्रीदेवी का निधन रात 12 बजे के बाद हुआ, लेकिन बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन को इस बात का आभास शायद कुछ घंटे पहल ही हो गया था और इसीलिए उन्होंने इसके बारे ट्विटर पर लिखा भी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’

गौरतलब है कि पहले तो यक़ीन ही नहीं हुआ, मगर जैसे-जैसे ख़बर की पुष्टि होती गई, दुख का आलम पसरता चला गया। देर रात 2.30 बजे से ही सोशल मीडिया साइट्स पर पहले तो इस ख़बर के ग़लत निकलने की दुआएं मांगी जानी शुरू हुईं, मगर जब ख़बर कंफ़र्म हुई तो दुआएं श्रद्धांजलि में बदलती चली गई।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा- ”मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को जिसने भी प्यार किया, उनके साथ मेरी संवेदनाएं। एक काला दिन।”

सनी लियोनी ने ट्वीट करके अफ़सोस जताया। उन्होंने लिखा- ”श्रीदेवी के निधन की ख़बर सुनकर सदमे में हूं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। ये सुनकर बहुत दुखी हूं।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘खुदा गवाह’ में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एकसाथ काम किया था। 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन ‘बादशाह खान’ की भूमिका में थे। अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी ने ‘इंक़लाब’ और ‘आख़िरी रास्ता’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है।

संजय कपूर के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक़, श्रीदेवी का निधन शनिवार रात 11 से 11.30 बजे के बीच हुआ है। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने बेटी ख़ुशी और पति बोनी कपूर के साथ दुबई गई थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करके श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर हैरानी जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। निमृत कौर श्रीदेवी के निधन की ख़बर से सकते में हैं। उन्होंने लिखा है- चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।

Jhansidarshan.in

You missed