• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दहेज की मांग पूरी ना होने पर विगत दिनों पति ने पत्नी की की थी हत्या फिर पुलिस ने किया : रिपोर्ट यशपाल सिंह

मोंठ/झाँसी – थाना समथर क्षेत्र के ग्राम पचोबई में दहेज हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको याद दिला दें कि विगत दिनों थाना समथर क्षेत्र के ग्राम पचोबई में एक महिला संदेहजनक स्थिति में महिला फांसी के फंदे पर झूलती अपने घर में मृत मिली थी। जिसमें मृतिका के पिता द्वारा थाना समथर में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर थाना समथर में पति सास ससुर जेठ जेठानी व देवरानी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने शव कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही के लिए भिजवा दिया था। उक्त मामले में मृतिका मंजू यादव के पिता कुंवरपाल यादव निवासी कस्बा व थाना जालौन ने तहरीर दी कि उसकी पुत्री की शादी विगत पाँच बर्ष पूर्व ग्राम पचोबई में कई थी। जिसके कुछ दिनों बाद ही उसकी पुत्री का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। जिसमें मृतिका के पति रामजी यादव ससुर जयकरण सास मनु जेठ जितेंद्र देवेंद्र जेठानी मंजेश रेखा एवं देवर हरिओम यादव के खिलाफ धारा 498 ए 304 बी व 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर पति राम जी यादव को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

Edit – धीरेन्द्र रायकवार 

Jhansidarshan.in