• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

तिरंगा यात्रा निकाल याद किया सरदार पटेल को:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी | सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म दिवस के अवसर पर आज नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इसी क्रम में मेरा भारत सेवा मिशन के तत्वाधान में रानी लक्ष्मी पार्क से फिरोज खान तथा मोहसिन खान की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई |

तिरंगा यात्रा जीवनशाह मार्ग से इलाइट चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहा पहुंची | जहां तिरंगा यात्रा में शामिल समस्त लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इसके पश्चात तिरंगा यात्रा वापस रानी लक्ष्मी बाई पार्क पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ | तिरंगा यात्रा के दौरान भारी संख्या में युवा जोश ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति जयकारों का उद्घोष किया |
इस अवसर पर चौधरी फरहान,वीरेंद्र प्रजापति,जावेद हसन,आरोही शुक्ला,सुनील जोशी सहित भारी संख्या में सेवा मिशन के सदस्यगण उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in