झाँसी | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा आज झाँसी का दौरा करने आये |
उन्होंने पत्रकारवार्ता के माध्यम से बताया कि व्यापारियों की 23 सूत्रीय मांगे केंद्र सरकार से की गयी है और जिनमे से 13 मांगों को मान लिया गया है | उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश का व्यापारी आज जीएसटी,खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम,मंडी समिति जैसी कई समस्याओं का सामना कर रहा है |
उन्होंने बताया कि यूपी की सरकार को बिहार तथा दिल्ली कि तर्ज पर मंडी शुल्क को समाप्त कर देना चाहिए जिससे की उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रतिस्पर्धा में टिक सके |
उन्होंने बताया कि व्यापारियों की इन सारी समस्याओं से केंद्र तथा राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा और अगर सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाध्य होंगे |
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक जैन,जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,जिला महामंत्री राघव वर्मा,व्यापारी नेता राजीव राय,जीतू सोनी,सुनील अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे |
रिपोर्ट-=आयुष साहू