झाँसी | बसपा,कांग्रेस के बाद आज सपा ने भी झाँसी मेयर के लिए अपने उम्मीदवार को उतार दिया है | सपा ने झाँसी से वरिष्ठ नेता राहुल सक्सेना को मेयर चुनाव लड़ने की आज्ञा दी है | राहुल सक्सेना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं और शायद इसी करीबी के कारण राहुल सक्सेना आज मेयर प्रत्याशी घोषित हुए हैं | पार्टी के इस फैंसले से जनपद के सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता में चर्चाओं का जोर छा गया है | चुनावी माहौल में चर्चाएं होना भी लाजिमी है | आपको बता दें की इससे पहले नगर में तरह तरह की चर्चाये व्याप्त थीं | कोई हरभजन साहू को मेयर बनाना चाहता था तो कोई चन्द्रप्रकाश मिश्रा को | लेकिन आज पार्टी हाईकमान के आये इस फैंसले से सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है और राहुल सक्सेना सहित पार्टी को चर्चाओं में ला दिया है |
रिपोर्ट-=आयुष साहू