• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

व्यक्ति ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी, झाँसी रिफर : रिपोर्ट – धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भरोसा में एक 30 बर्षीय व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि ग्राम भरोसा निवासी हरीशरण पुत्र ज्ञाजू कुशवाहा अपने घर पर था। तभी उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया  जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया व हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट – धीरेन्द्र रायकवार मोंठ

Jhansidarshan.in