• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वृद्ध महिला गिरकर घायल, हालत नाजुक, झाँसी अस्पताल रेफर : रिपोर्ट – धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम सेरसा में एक 85 बर्षीय वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि वह घर पर थी तभी नहाकर निकल रही थी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और गिरकर घायल हो गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया। हालत नाजुक होने पर झाँसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार मोंठ
Jhansidarshan.in