टीकमगढ । भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान में वर्षों तक विभिन्न दायित्वों में रहते हुए जिन पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन किया है , जिनकी संगठन को सर्वस्पर्शी , सर्वव्यापी, सर्वग्राही बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है l ऐसे भाजपा के पूर्व पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों का दीपावली मिलन सम्मान समारोह टीकमगढ़ जिले में विधानसभा वार 23 से 25 अक्टूबर तक रखा गया है l
श्री यादव ने बताया की 23 अक्टूबर को टीकमगढ़ एवं निवाड़ी विधानसभा , 24 अक्टूबर को पृथ्वीपुर एवं खरगापुर विधानसभा तथा 25 अक्टूबर को जतारा विधान सभा में पूर्व भाजपा पदाधिकारी / जन प्रतिनिधि दीपावली मिलन सम्मान समारोह आयोजित होगा l श्री यादव ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से प्रदेश से प्राप्त पत्र अनुसार सूचि बनाकर पूर्व पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सम्मान पूर्वक आमंत्रित करने का आग्रह किया है l श्री यादव ने कहा की विधान सभा वार कार्यक्रम प्रभारी भी बनाये गए हैं जिसमें टीकमगढ़ – अभिषेक खरे रानू , निवाड़ी – बसंत शर्मा, जतारा – विनोद राय, पृथ्वीपुर – दीना बिदुआ एवं खरगापुर – गोपाल चौरसिया l श्री यादव ने बताया की पूर्व भाजपा पदाधिकारी / जन प्रतिनिधि दीपावली मिलन सम्मान समारोह में विधानसभा में निवासरत पूर्व जिलाध्यक्ष , पूर्व जिला पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपा,ध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष , पूर्व निगम, मंडल , प्राधिकरण, आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संचालकगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष / जिला संयोजक व उससे ऊपर के पूर्व पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया है l