• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जितेंद्र कुशवाहा ने गरीब बच्चों के साथ मिलकर मनाया जन्मदिन :रि. उदय एन. कुशवाहा

झाँसी | कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका भगवन होता है | जी हम बात कर रहे हैं प्रदर्शनी मैदान में रहने वाले उन गरीब बच्चों की जिन्हें दो वक्त की रोटी मिल पाना मुश्किल होती है | इन्ही बच्चों के साथ मिलकर समाजसेवी संस्था के सदस्य जितेंद्र कुशवाहा ने अपना जन्मदिन बड़ी ख़ुशी से मनाया | जितेंद्र कुशवाहा संस्था के सदस्यों के साथ प्रदर्शनी मैदान पहुंचे और वहां से गरीब बच्चों को इकाट्ठा कर डोमिनोज पिजा की दुकान पर ले गए | जहाँ उन्होंने नन्हें सितारों और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया |सरप्राइज पार्टी पाकर नन्हे बच्चों के चेहरे फिर से खिल गए | इस दौरान संस्था के सचिव डीआईजी कार्यालय में तैनात पुलिस सिपाही जितेंद्र यादव ने कहा गरीबों की मदद करना ही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है | इस मौके पर योगेश तिवारी ,अमित सिंह एवं संस्था के समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

 

Jhansidarshan.in

You missed