• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यूपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर बोले….रिपोर्ट-=आयुष साहू

झांसी | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने झांसी सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कई दिनों से निरंतर केरल में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या निरंतर की जा रही है जिसके विरोध में केरल में पद यात्रा का निकाली जायेगी | जिसका उद्घाटन तीन अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे | उन्होंने बताया कि झांसी से 101 पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे | प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जन जागरण कार्यक्रम युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने अपने हाथों में लिया है और इसी के तहत भारत के पिछले गांव में ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जो बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया है और ऐसे ही 1225 गांव को छोटी दीपावली के दिन दीप जलाकर प्रकाश ज्योति कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा |
इस दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष अंकुर दीक्षित, विक्रम सिंह, महानगर मंत्री मन्नी सरदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मकडारिया, अमन शर्मा, अनुराग पटेरिया, कृष्ण कुमार दुबे, सुरेश मानकानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Jhansidarshan.in