• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अब लगने लगे छोटे-बडे नेताओं के गली मुहल्लों में चक्कर – रि. उमाशंकर

अब लगने लगे छोटे-बडे नेताओं के गली मुहल्लों में चक्कर – रि. उमाशंकर
झांसी। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की आहट ने नेताओं को जमीन पर फिर से आने को मजबूर कर दिया है। वार्डों की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन देना आरंभ कर दिया है। जनता के बीच घुलमिलकर अपनी छवि बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निकाय चुनाव में झांसी निगम वार्डो में सालों न जाने वाले नेताओं ने अब गली मुहल्लों में घुमना शुरू कर दिया है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनको निराकरण का आश्वासन देना आरंभ कर दिया है।
गैर सत्ताधारी दल सपा, बसपा,कांग्रेस के नेता क्षेत्र में विकास न होने के बारे में कहकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर विकास न करने की बात कह रहे है। उनको बहुमत मिलने पर वह नगर निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देने का दाबा करने लगे है।
राजनैतिक दलों में इस समय मेयर की सीट पाने के लिए सबसे अधिक निगाह सभी दलों की लगी। मेयर नगर निगम क्षेत्र का नगर का प्रथम नागरिक होता है।
नगर निकाय का चुनाव ही ऐसा चुनाव होता है जिससे गली-गली मुहल्ले मुहल्ले के हर एक मतदाता को चुन चुन कर ढुंढ कर सम्मान देकर अपने पक्ष में वोट डलवाते है।
वार्डों के नेताओं द्वारा जनता की समस्या निवारण करने का उनके द्वारा ही आश्वासन दिया है।
रि. उमाशंकर

Jhansidarshan.in

You missed