• Sun. Mar 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

28 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश मिली : रिपोर्ट धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झांसी – थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम सलेमापुर के पास  बेतवा नदी में एक अज्ञात 28 वर्षीय युवती का शव नदी में उतराता मिला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोपहर 1:00 बजे के आसपास सलेमापुर गांव के चौकीदार ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि सलेमापुर के पास बेतवा नदी में किसी युवती की लाश उतरा रही है, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशा पाल व पूॅछ थानाध्यक्ष राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे वहां पर मौजूद लोग व ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को सूचना दी। जिससे अज्ञात युवती की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। 
 
 
          रिपोर्ट धीरेन्द्र रायकवार मोंठ
Jhansidarshan.in