• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हेरिटेज रन ओरछा कार्यक्रम में बच्चे बूढ़े और जवान सभी लगाई दौड़ । रिपोर्ट – जमील खान

टीकमगढ़ ओरछा । हेरिटेज पर्यटन तथा बुदेलखण्ड क्षेत्र की संस्कृतिए कला और शिल्पकारी को बढावा देने के लिए श्गो हेरिटेज रन ओरछा का आयोजन 8 अक्टूबर रविवार को ओरछा में किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा गो हेरिटेज रन का शुभारम्भ स्थानीय म प्र पर्यटन विकास निगम के होटल शीश महल से प्रातः 6 बजे करीब चार सौ प्रतिभागियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस मैराथान फन रन में दिल्ली बंगलूरू तथा हैदराबाद के साथ भोपाल रनर्स तथा ओरछा नगर के युवा व्रद्ध बच्चे सहित स्कूलों के छात्र छात्राये शामिल हुये।

फन रन टू एक्सप्लोर-
गो हेरिटेज रन का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के एतिहासिक विरासत के सक्रिय अन्वेषण को बढावा देना है। इस मैराथान रन की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई थी जिसमे ओरछा के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलो के पहुंच मार्गो को रूट में सम्मिलित किया गया था। जिसमे प्रतिभागीयो ने फन रन के दौरान इन रमणीय स्थलों का बहुत लुप्त उठाया ।

गो हेरिटेज रन रूट रहा आकर्षित –
गो हेरिटेज रन ओरछा की दूरी 5, 10 तथा 21 कि.मी. तय की गई है। जो शीश महल होटल एवम् जंहागीर महल परिसर से शुरू होकर वापस उसी स्थल पर खत्म हुई। इस मैराथान के मार्गों की पूरी जानकारी प्रतिभागियों को दे दी गई थी ।जिसमे प्रतिभागियों को शीशमहल होटल से बेतवा नदी पुल होकर अभ्यारण्य क्षेत्र के प्राकृतिक स्थलो से होकर मुख्य कार्यक्रम स्थल जंहागीर महल परिसर में पहुंचना था। साथ ही 5, 10 और 21 किमी की दुरी पर पर्यटन निगम के अधिकारी कर्मचारी और उनके वालेंटियर द्वारा पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इसमे प्रतिभागीयो ने अपने पंसद से दूरी दौड कर लक्ष्य हासिल कर मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त किया ।

विदेशी पर्यटको ने सराहा कार्यक्रम को-

हेरिटेज रन में करीब दर्जनों विदेशी पर्यटको के साथ देशी पर्यटको ने इस दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम आयोजक पर्यटन विकास निगम के अधिकारियो और कर्मचारियों को बधाई दी। अमेरिका निवासी महिला पर्यटक ओमाण्डा ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया। इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। साथ ही ओरछा के प्राकृतिक स्थलो का भ्रमण कर यँहा की संस्कृति और प्राकृतिक स्थलो की सैर बहुत ही आकर्षित हैं। ओरछा महलो और मन्दिरो का शहर हैं तथा बेतवा नदी का तट सूर्योदय देखने का एक सुंदर और रमणीक स्थल हैं।

स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह-

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में हेरिटेज रन कार्यक्रम में करीब दो सैकड़ा बच्चों ने भाग लिया।जिसमे बच्चों ने अपनी पसन्द की दुरी तय की।अधिकांश बच्चों ने 5 किमी तक की दुरी को हासिल किया। स्थानीय सनराईज पब्लिक हाई स्कूल के सर्वाधिक बच्चे उपस्थित रहे। सुबह 5 बजे से ही स्कूलो के बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा कर दौड़ में भाग लिया।ओरछा नगर के बच्चों के लिये इस तरह की प्रथम कार्यक्रम था।जिससे सभी ने उत्साहित होकर भाग लिया।

हेरिटेज रन ओरछा कार्यक्रम में उपस्थित म प्र पर्यटन निगम के ए एम डी श्रीकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।जिससे हमारी विरासत और संस्कृति से पर्यटको को जानकारी प्राप्त होती हैं।साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की मंशा हैं।कि पर्यटन के क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटक स्थलो के बारे में जानकारी के साथ साथ पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड क्षेत्रीय प्रबंधक एम एस राणा जनरल मैनेजर मार्केटिंग युवराज पडोले मैनेजर अमित कुमार अजय कुमार रेड्डी नगर निरीक्षक डी डी आजाद सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नीरज साहू डूडा के साथ जमील खान

Jhansidarshan.in

You missed