मोंठ/झांसी – थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम बरथरी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्राम बरथरी निवासी भज्जू पुत्र प्रभु 38 वर्ष धान में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। तभी अचानक धोखे से उसने उन्हीं हाथों से पानी पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। व हालत गंभीर होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट – धीरेन्द्र रायकवार मोंठ