झाँसी | पति की लम्बी आयु के लिए आज महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की तैयारियां जोरों शोरों से पूर्ण कर ली है | आज दिन भर शहर के मुख्य बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली | खासतौर पर साडी तथा गहनों की दुकानों पर महिलाओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही | इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं ने अपना जोरों शोरों से श्रृंगार करवाया |
इसी क्रम में आज लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में ग्लीटर ब्यूटी पार्लर एन्ड ब्यूटी स्कूल द्वारा मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे एक रुपए की सुविधा शुल्क के साथ महिलाओं के हाथों को सजाया गया | इस दौरान करीब 800 महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई | कर्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा तथा जिला कारागार झाँसी के वरिष्ठ अधीक्षक की धर्मपत्नी पूजा शुक्ला,ऊषा बुधोलिया उपस्तिथ रही | अतिथियों सहित समस्त महिलाओं ने इस कार्यक्रम की सराहना की | पार्लर संचालिका दीपाली श्रीवास्तव ने समस्त के प्रति आभार प्रकट किया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू