• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कार्यकर्ताओं की बैठक सम्बोधित करते हुए बोले पूर्व विधायक, भाजपा झूठों की सरकार : रिपोर्ट धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी-कस्बा के टीकाराम यादव पी.जी महाविद्यालय  में समाज वादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए बोले कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आम जनमानस निराश है। किसानों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है। बुंदेलखण्ड को सूखा घोषित करने एवं बुंदेलखण्ड के किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफी जैसे सिर्फ झूूठें वादे किये है। समाजवादी पार्टी 25 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगी। समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगी। किसानों को धोखा दिया जा रहा है। बुंदेलखण्ड का किसान दैवीय आपदाओं से पीड़ित है। किसान सूखे की मार झेल रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की नई सरकार द्वारा किये गये अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में सपा सरकार द्वारा चलायी गयी सारी योजनाऐं बंद कर दी है। जिससे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेंगा। किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी 25 अक्टूबर को मोंठ तहसील मुख्यालय पर धरना एवं प्रदर्शन करेंगी। पूर्व विधायक ने नगर निकाय चुनाव पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर चुनाव लड़े। निकाय चुनाव में पार्टी सिम्बल पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी नगर निकायों में जीत सुनिश्चित करेंगी। प्रदेश में मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा में है।
रिपोर्ट धीरेन्द्र रायकवार मोंठ
Jhansidarshan.in