• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

देवी मां के दर्शन को उमडी भीड, विशाल भण्डारों में लाखों ने किया प्रसाद ग्रहण-रि. उमाशंकर

देवी मां के दर्शन को उमडी भीड, विशाल भण्डारों में लाखों ने किया प्रसाद ग्रहण-रि. उमाशंकर

झांसी। रामनवमी के पावन पर्व पर आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने भक्तों की भीड विभिन्न स्थानों पर उमड पडी। पूरा शहर भक्तिमय हो गया और लोगों में खासतौर से महिलाओं और बच्चों में देवी दर्शन के जोश और उत्साह देखा गया। पिछले नौ दिनों से मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाने के समय से ही देवी भक्त मां देवी की सेवा में पूरी तरह तन मन धन से जुटे है। उन्होंने इस दौरान दूर दूर तक सजावट कराई। जिससे शहर का अधिकांश भाग और सडक रोशनी से जगमगा रहे है। देवी मां की समय से आरती पूजन हो रहा है। मां देवी की प्रतिमा को देखने के लिए आज शहर के हर क्षेत्रों से भक्तों की भीड देखी गई। अधिकांश स्थानों पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया जिसमें भक्तों ने मां देवी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बडी संख्या में लोगों की भीड रही। पिछले कुछ सालों में तो लोगों में देवी प्रतिमओं और गणपति जी की को बैठाने की जागरूकता बडे पैमाने पर देखने को मिली है। आज के दिन लगभग ऐसे कुछ ही घर होगें जिनके घर पर खाना बना हो अन्यथा मां देवी के भण्डारे का ग्रहण करने के लिए हर घर परिवार सदस्य जा रहे है ।

neeraj sahu

Jhansidarshan.in