झाँसी | प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नं. 9 में देर रात गोली लगने एक युवक घायल हो गया | उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया |
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नं. 9 पुलिस चौकी की कुछ ही दूरी पर अमित उर्फ़ कल्टी खड़ा हुआ था | की तभी पुरानी रंजिश के चलते अचानक पड़ोस के ही रहने वाला रवि कप्तान ने आकर उस पर बन्दूक से फायर कर दिया | जिससे बंदूक की गोली के छर्रे उसके पैर में जा लगे और वह घायल हो गया | आनन् फानन में अमित को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया | जहाँ चिकित्स्कों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है | घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी | पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है |
EDIT-AYUSH SAHU