• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा बोलने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका

झांसी | आज मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन के तत्वाधान में जनपद के इलाइट चौराहा पर जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में आक्रोशित सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका गया |
अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है | जो बहुत ही शर्मनाक है | उन्होंने बताया कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते दिग्विजय सिंह को इस प्रकार के बयान नहीं देना चाहिए था | ऑर्गनाइजेशन के समस्त पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके बयान की निंदा की |
इस दौरान महानगर अध्यक्ष रामकुमार खरे, प्रदेश सचिव डॉक्टर दिनेश सिंह सेंगर, रामप्रताप सिंह, पंकज झा, विजय सोनी, राधेश्याम तिवारी, राजेश कुशवाहा, ललित पटेल आदि उपस्थित रहे |

Jhansidarshan.in

You missed