• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

“सफाईगीरी सम्मान” से नवाजे गए झाँसी डीएम कर्ण सिंह चौहान:रिपोर्ट=-आयुष साहू

झाँसी | जनपद में स्वच्छता अभियान में लगातार गतिशील रहने पर जनपद के मुखिया जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान को सफाईगीरी सम्मान से सम्मानित किया गया है | 

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने झाँसी जिले का जिलाधिकारी पद संभालने के साथ ही जनपद में स्वच्छता अभियान को गतिशील बनाते हुए सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को कलैक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान को प्रारम्भ किया था | जिलाधिकारी के इस सफाई अभियान से जनपद के समस्त कार्यालय जुड़ गए है | साथ ही साथ जनपद के बच्चों ने भी इस अभियान में अपना साथ दिया | डीएम की स्वच्छता के प्रति इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें 12 सितंबर को लखनऊ के गोमती नगर में इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित “सफाईगीरी सम्मान” का आयोजन किया गया | यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिशंकर गुप्ता ने यह सम्मान प्राप्त किया | जिलाधिकारी को मिले इस सम्मान से झाँसी सहित पूरा बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है |

Jhansidarshan.in