• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अभाविप के सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की उम्मीद : रि.-आयुष साहू

अभाविप के सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की उम्मीद :रि.-आयुष साहू

झांसी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा | विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर के अध्यक्ष विनम्र सेन सिंह एवं महानगर मंत्री सौरभ गांचले ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 25 वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद जनपद में हाई स्कूल में 70% तथा इंटर में 65% अंको से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा | प्रथम श्रेणी से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी 17 सितंबर को जनपद में | सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आ सकते हैं | उन्होंने बताया कि कल शाम तक उनका प्रोटोकाल प्राप्त हो जाएगा |
इस दौरान कार्यकारणी सदस्य जिला संयोजक मनेंद्र गौर, अजय यादव, प्रदेश सहमंत्री प्रवीण लखेरा आदि मोजूद रहे |

Jhansidarshan.in