• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

12 सितम्बर में झाँसी की रात होगी भामाशाह अवॉर्ड नाईट:रिपोर्ट=-आयुष

12 सितम्बर में झाँसी की रात होगी भामाशाह अवॉर्ड नाईट:रिपोर्ट=-आयुष साहू

झाँसी | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झाँसी जनपद में व्यापारियों के प्रेरणास्त्रोत भामाशाह की स्मृति में 12 सितम्बर को भामाशाह अवॉर्ड नाईट का आयोजन किया जाएगा | उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आज एक स्थानीय होटल में प्रेससवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया की भामाशाह की स्मृति में राजस्थान,मध्य प्रदेश,बिहार एवं दिल्ली सरकार व्यापारियों को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित करती है | उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार से पत्र के माध्यम से इन सरकारों की भाँति उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को जिला मंडल तथा प्रदेश स्तर पर भामाशाह सम्मान से सम्मानित करने की मांग की है | वही जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं जिला महामंत्री संजय सर्राफ ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दते हुए बताया की अवॉर्ड नाईट में देशभर के व्यापारी नेता,व्यापारियों के समाचार पत्र हम व्यापारी के सम्पादक विजय प्रकाश जैन,महिला व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सेठी,झाँसी के फ़िल्मी दुनिया के चर्चित चेहरे राज शांडिल्य सहित कई महान हस्तियां शामिल होंगी | अवार्ड नाईट में सात व्यापारियों को सम्मान से नवाजा जाएगा | इस दौरान संतोष साहू,अर्जुन सिंह,विनोद साहू,सुनील नेनवानी,अनिल आहूजा,सेनील गुप्ता,रवि कमरया,राकेश सेन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे |

Jhansidarshan.in

You missed