संकल्प से सिद्धि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की शिरकत: रि.- उदय एन. कुशवाहा
दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी देश की उन्नति करेंगे| उन्होंने कहा कि 70 सालों से लड़खड़ाई प्रशासनिक व्यवस्था को भाजपा सरकार द्वारा सही किया गया| उन्होंने स्थानीय अफसरों को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के तहत जिले के नौजवानों को लोन एवं परमिशन लेने में दिक्कत नहीं आनी चाहिए| बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जल समस्या बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से पैसे दिए जाने की बात कही| विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने भारत को नई दिशा देने की बात कही| उन्होंने कहा कि हमें सोचना होगा हम भारत की तस्वीर कैसे बदल सकते हैं| और राष्ट्रहित में अपना योगदान कैसे दे सकते हैं| उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी| कार्यक्रम में मंचासीन सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए| कार्यक्रम में मुख्य रुप से सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय दुबे, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, मेयर किरण वर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ल, मानवेंद्र सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|