• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कांग्रेसियों ने 74 वीं जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया : रिपोर्ट=-आयुष साहू

कांग्रेसियों ने 74 वीं जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया : रिपोर्ट=-आयुष साहू

झाँसी | 74 वीं जयंती पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया | शहकांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन,राहुल राय,अरविन्द वशिष्ट,अनिल बट्टा,सुनील अग्रवाल,सुनील तिवारी,देवीदास कुशवाहा सहित समस्त कांग्रेसी की मोजूदगी में किया गया l समस्त कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया | इस दौरान जयंती कार्यक्रम में उपस्तिथ समस्त कांग्रेसियों ने अपनी-अपनी बात रखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये | राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्‍त, 1944 को हुआ था. 21 मई, 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी l समस्त कांग्रेसियों ने प्रदेश सहित पूरे देश में हो रही घटनाओं तथा आम जन परेशानियों पर गहरा शोक प्रकट किया l

Jhansidarshan.in