• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ग्राम प्रधान समेत 4 को आजीवन कारावास, 8 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला

ByNeeraj sahu

Apr 6, 2026

ग्राम प्रधान समेत 4 को आजीवन कारावास, 8 साल बाद आया कोर्ट का बड़ा फैसला

कोंच (जालौन)। चंदूर्रा गांव में हुए चर्चित अग्निकांड मामले में माननीय न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ग्राम प्रधान सहित चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर 1,12,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
करीब 8 वर्षों तक चले लंबे ट्रायल के बाद अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी करार दिया। यह मामला उस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था, जब कोंच क्षेत्र के चंदूर्रा गांव में भीषण अग्निकांड हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
इस प्रकरण में जालौन पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, सटीक साक्ष्य संकलन तथा डीजीसी क्रिमिनल व उनकी टीम और कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने यह कठोर फैसला सुनाया।
इस निर्णय को न्याय की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

*रविकांत द्विवेदी (RK रिपोर्टर), जालौन…🖊️📹
📲 7007725321

Jhansidarshan.in