ओलावृष्टि से किसान आक्रोशित, रामपुरा–जगम्मनपुर मार्ग पर लगाया जाम
जालौन। जनपद के माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के बाद किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने रामपुरा–जगम्मनपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
राजपुरा, पूरनपुरा, रुद्रपुरा, मिहौनी और अकबरपुरा सहित आसपास के कई गांवों के किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों का आरोप
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हर बार प्रशासन द्वारा केवल सर्वे कर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन मुआवजे के नाम पर खातों में एक रुपया तक नहीं आता।
किसानों का छलका दर्द
प्रदर्शन के दौरान कई किसानों की आंखें नम दिखीं। कुछ किसानों ने बताया कि बेटी की शादी तय है, लेकिन फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। वहीं कुछ ने कहा कि घर तक अनाज का एक दाना भी नहीं पहुंच पाया है।
100% फसल नुकसान का दावा
किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि और तेज बारिश से उनकी फसल पूरी तरह चौपट हो गई है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रशासन मौके पर
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी अंगद यादव, थाना प्रभारी माधौगढ़ विकेश बाबू एवं रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
बाइट :० स्थानीय किसानों की
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024