*हर रविवार, श्रमदान करे रेल परिवार: डीआरएम*
*मंडल रेल प्रबंधक ने सीनियर इंस्टीट्यूट में किया श्रमदान, साफ की झाड़ियां*
*स्वच्छता अभियान के साथ पार्क विकास को मिली नई दिशा, नियमित श्रमदान और सीसीटीवी व्यवस्था के निर्देश*
आज दिनांक 05.04.2026 सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में स्थापित पार्क में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अगुवाई में रेलवे इंस्टीट्यूट कार्यकारिणी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क में लगी झाड़ियों एवं कचरे की सफाई फावड़ा एवं कुदाली की सहायता से की गई। मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा स्वयं श्रमदान करते हुए झाड़ियों की सफाई की गई।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कार्यकारिणी को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क में स्वच्छता एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक रविवार को श्रमदान के माध्यम से इसे स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाए।
उन्होंने सुरक्षा एवं निगरानी को ध्यान में रखते हुए पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त स्विमिंग पूल क्षेत्र की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्विमिंग पूल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सीनियर इंस्टीट्यूट में वाटर कूलर लगाए जाने के साथ ही पार्क में लगे झूलों और अन्य उपकरणों के मरम्मत के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)श्री पी.पी. शर्मा, सीनियरडीएमई (ओ एंड एफ) श्री गौरव , सीनियर डीएमई (डीजल) श्री सतीश निरंजन, सीनियर डीईई (टीआरडी) श्री सतवीर सिंह, डीपीओ श्री जी.पी. मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री एस.के. रजक, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (जनरल) मनोज भाटिया, इंस्टीट्यूट के सचिव मुकेश श्रीवास्तव , इंस्टिट्यूट कार्यकारिणी, मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।