• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

** जनपद की फार्मा रजिस्ट्री की प्रगति बहुत ही धीमी,डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को जारी किए शो-कॉस नोटिस 

ByNeeraj sahu

Apr 2, 2026
** जनपद की फार्मा रजिस्ट्री की प्रगति बहुत ही धीमी,डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को जारी किए शो-कॉस नोटिस
 ** फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाए जाने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाने के दिए निर्देश
 ** फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ज़ूम एप के माध्यम से सम्पन्न हुई बैठक, जो खराब काम करेगें उन्हें बख्शा नहीं जाएगा
 ** जनपद में पीएम किसान योजना अंतर्गत 1,87,018 लाभार्थी किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री
  ** जनपद में अवशेष 51473 किसान पर फोकस करते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें -: जिलाधिकारी
 ** समस्त एसडीएम एवं बीडीओ फील्ड में जाकर फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाए
 ** पंचायत सहायक, लेखपाल को टारगेट फिक्स करते हुए फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की बढ़ाए प्रगति -:जिलाधिकारी
 ** फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान सरकारी योजनाओं से होंगे वंचित, पीएम सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
    जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने एग्री स्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रेक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तगर्त फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के संबंध में ज़ूम ऐप के माध्यम से समीक्षा करते हुए जनपद में अब तक किये गए कार्य की प्रगति बहुत धीमी होने पर समस्त एसडीएम एवं खण्ड विकास अधिकारियों को शो-काॅस नोटिस जारी करते हुए नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द टारगेट फिक्स करते हुए समस्त पीएम किसान योजना अंतर्गत लाभान्वित कृषकों कि फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की सभी लाभार्थी परक योजनाओं को फार्मर, रजिस्ट्री से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर सरल और व्यवस्थित तरीके से वितरण किया जा सकेगा।
    जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित बैठक में शिथिल पर्यवेक्षण पर डीडी कृषि को फटकारते हुए निर्देशित किया कि संबंधित पंचायत सहायक, लेखपालों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में प्रगति लाएं। उन्होंने जनपद की 75.45% प्रतिशत प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए फार्मर रजिस्ट्री में  तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाए जाने के लिए समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की अपने खण्ड विकास अधिकारी सहित फील्ड में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाये जाने के कार्य में तेजी लाएं ताकि शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके।
    ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के क्रियान्वयन में गंभीरता से कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए एसडीएम मऊरानीपुर को 14239, एसडीएम सदर को 13259, एसडीएम मोंठ को 11059, एसडीएम गरौठा को 8332 एवं एसडीएम टहरौली को 4589 अवशेष फार्मर रजिस्ट्री को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।  उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए फील्ड में जाकर सचिव और पंचायत सहायक के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जानकारी दें कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही किसानों को खाद वितरित होगी और जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि से भी वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में जो खराब काम करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
    जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर एवं उपजिलाधिकारी झाॅसी को भी लेखपाल और ग्राम सचिव को टारगेट फिक्स करते हुए फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील टहरौली में फार्मर रजिस्ट्री की कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
    जिलाधिकारी ने ज़ूम मीटिंग में उपस्थित समस्त एसडीएम को ताकीद करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के स्कूल/कॉलेजों में चल रहे होस्टल में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए।
     ज़ूम ऐप के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़ उपजिलाधिकारी न्याय गरौठा श्री मनोज कुमार भारती, उप कृषि निदेशक श्री एमपी सिंह समस्त उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारीगण‌ एंव जिला कृषि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in