• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

माह दिसंबर-2024 में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन……

ByNeeraj sahu

Dec 31, 2024

माह दिसंबर-2024 में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित I

आज दिनांक: 31.12.2024 को मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, सहायक वित्त प्रबंधक रवि कुमार एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री लवी इब्राहीम की उपस्थिति में झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 47 रेल कर्मचारियों को रु. 14.78 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र व मेडल वितरण हेतु सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया। इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा स्वास्थ्य और सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।

Jhansidarshan.in

You missed