• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नगर निगम और आकाशवाणी के बीच यह संवाद नगर के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम

ByNeeraj sahu

Mar 8, 2026
नगर निगम और आकाशवाणी के बीच यह संवाद नगर के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम*
*महिलाएँ सुदृढ़ और स्वच्छ नगर के निर्माण में आधार स्तंभ*
*संस्कृति, भाषा और विकास का जीवंत ‘संचार सेतु’ है आकाशवाणी*
*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) पर विशेष संवाद : ‘नगर विकास में नारी शक्ति’ का प्रसारण सायं 5:30 बजे आकाशवाणी झांसी केंद्र से*
———————
       अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर आकाशवाणी झांसी द्वारा एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी की नगर आयुक्त सुश्री आकांक्षा राणा उपस्थित रहीं। केंद्र आगमन पर आकाशवाणी झांसी की केंद्र निदेशक/ कार्यक्रम प्रमुख श्रीमती अंजलि कुमारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
      ‘नगर विकास में नारी शक्ति’ विषय सुश्री आकांक्षा राणा ने नगर के विकास, स्वच्छता अभियान और प्रशासनिक सुधारों में उनके नेतृत्व कौशल पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे महिलाएँ एक सुदृढ़ और स्वच्छ नगर के निर्माण में आधार स्तंभ साबित हो रही हैं । साथ ही उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर का विकास केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।
      आकाशवाणी झांसी की केंद्र निदेशक श्रीमती अंजलि कुमारी ने केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आकाशवाणी झांसी मात्र एक प्रसारण केंद्र नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की संस्कृति, भाषा और विकास का जीवंत ‘संचार सेतु’ है। सूचना क्रांति के इस दौर में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और सुलभता के कारण आज भी जनमानस के हृदय में विशेष स्थान रखता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस विशेष संवाद के उद्देश्य को बताते हुए कार्यक्रम प्रमुख ने कहा कि महिला अधिकारियों की सफलता की कहानियाँ समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। नगर निगम और आकाशवाणी के बीच यह संवाद नगर के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस विशेष बातचीत का प्रसारण 8 मार्च को सायं 5:30 बजे आकाशवाणी झांसी केंद्र से किया जाएगा।
       कार्यक्रम में सहायक अभियंता श्री एम आई खान, लिपिक मेरी फिलिप, पुनीत साहू, तकनीशियन योगेंद्र वर्मा, उद्घोषिका अल्पना श्रीवास्तव, शिवानी वर्मा, कार्यक्रम प्रस्तोता पुष्पेन्द्र यादव, विपिन तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, दीप्ति सक्सेना, सुची तिवारी, पिंकी यादव, चंचल प्रसारण सहायक आकाश वर्मा, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे ।
Jhansidarshan.in

You missed