• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी ललितपुर लोकसभा में अभी तक चुनाव में किसने कितना खर्च किया

ByNeeraj sahu

May 14, 2024
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निवार्चन आयोग द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में प्रत्याशियों द्वारा किये गये व्यय का द्वितीय मिलान मुख्य कोषाधिकारी झासी के कक्ष में किया गया।
प्रभारी व्यय लेखा/मुख्य कोषाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा द्वारा प्रत्याशीवार व्यय का विवरण उपलब्ध कराया गया जिसके अनुसार दिनांक 12 मई 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा द्वारा रू0 24,70,355-00 व्यय किया गया, भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य के द्वारा रू0 25,59,452-00 व्यथ किया गया, बहुजन समाज पार्टी रवि प्रकाश द्वारा रू0 766956-00 व्यय किया गया, अपना दल (कमेरावादी) के चन्दन सिंह द्वारा रू0 1,02,466-00 अल-हिन्द पार्टी के प्रत्याशी ई० दीपक कुमार वर्मा द्वारा रू0 24,495-00, निर्दलीय प्रत्याशी इन्द्र सिंह के द्वारा रू0 44,000-00, गनेश राम के द्वारा रू0 14068-00. धमेन्द्र प्रताप के द्वारा रू० 28,654-00, लखनलाल के द्वारा रू0 17210-00 व्यय किया गया। कुल 10 प्रत्याशियों में से 9 प्रत्याशी मिलान हेतु उपस्थित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश मिलान हेतु उपस्थित नहीं हुए जिन्हे नियमानुसार नोटिस जारी किया जा रहा है। मिलान की इस पूरी प्रक्रिया में दोनो माननीय व्यय प्रेक्षक वाघे प्रसाद राव अन्ना साहेब एवं बसंत कुमार उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा यथा आवश्यक निर्देश दिये गये।
Jhansidarshan.in

You missed