• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झाँसी कानपुर हाईवे पर अज्ञात वहान ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर* 

ByNeeraj sahu

Jun 29, 2024

*झाँसी कानपुर हाईवे पर अज्ञात वहान ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर* 

पूँछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 ग्राम सेसा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार प्रमोद की मौत हो गई, जबकि उनके साथ जा रहा भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालौन के निवासी भानु प्रताप की बेटी की 9 जुलाई को शादी थी, शादी का कार्ड लगाने भानु प्रताप मोठ कोतवाली के भेवराघाट गया हुआ था, वहाँ से लौटते समय वह ग्राम सेसा के पास पहुंचा ही था, तभी अज्ञात वहान ने उन दोनों में टक्कर मार दी, घटना में भानु प्रताप के रिश्तेदार प्रमोद की मौत हो गई, जबकि भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने दोनों को मोठ ड्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां भानु प्रताप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झाँसी अस्पताल रेफर कर दिया, घटना में मृत हुई प्रमोद की पत्नी पहले ही गुजर गई थी, उसका एक छोटा बच्चा भी है हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस एस आई अनुज कुमार कांस्टेबल बृजेश कुमार फौजी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं ।

रिपोर्ट, दयाशंकर साहू पूंछ 

Jhansidarshan.in

You missed