• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

छात्र /छात्राओं ने राजकीय संग्रहालय , रानीलक्ष्मी बाई पार्क एवं झांसी किला का शैक्षणिक भ्रमण किया

मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनिरिंग एवं मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनिरिंग प्राईवेट आई० टी० आई० के छात्र /छात्राओं ने राजकीय संग्रहालय , रानीलक्ष्मी बाई पार्क एवं झांसी किला का शैक्षणिक भ्रमण किया । राजकीय संग्रहालय , रानीलक्ष्मी बाई पार्क एवं झांसी किला के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिये मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं प्राइवेट आई०टी० आई० झांसी के छात्र /छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई पार्क झांसी का शैक्षिक भम्रण 06/05/2024 को कराया गया। छात्र /छात्राओं ने राजकीय संग्रहालय , रानीलक्ष्मी बाई पार्क एवं झांसी किला सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की और विभिन्न प्रक्रिया को सीखा एवं साथ-साथ छात्र/छात्राओं की भविष्य में अपना कैरियर बनाने के लिये प्रेरित किया। मार्डन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झांसी के फाउंडर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउंडर चेयरपर्सन शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ . रोहिन विश्वनाथन, अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्व शुक्ला और रत्ना शुक्ला के प्रोत्साहन से समय -समय पर ऐसे ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरों का आयोजन कराया जाता है। इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के डायरेक्टर इं० एस० के० जायसबाल , राजीव श्रीवास्तव, इमरान खान, बृजेश कंसौरिया , संजय सिंह, सिराज खान, अर्जुन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। अंत में इंजीनियरिंग विभाग के डायरेक्टर इं० एस० के० जायसबाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Jhansidarshan.in

You missed