• Mon. Mar 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

7 को शपथ लेगी बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की कार्यकारिणी:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सात जनवरी को एक स्थानीय विवाह घर में आयोजित होगा |
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवशंकर पटेल ने पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में महिला मंडल, चिकित्सा प्रकोष्ठ, युवा पटेल वाहिनी सहित केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी संयुक्त रूप से शपथ ग्रहण करेंगे | उन्होंने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया शामिल होंगे | इसके साथ ही उन्होंने वर्षभर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी |
इस अवसर पर अवधेश निरंजन, डॉ वी के निरंजन, मीरा निरंजन, विनोद निरंजन, आनंद सचान आदि उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in