• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान*

ByNeeraj sahu

Dec 31, 2024

उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान*

आज, 30 दिसंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दीपक कुमार सिन्हा ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेलवे कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान सतर्कता, कुशलता और समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर (डीआरएम) मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य न केवल रेलवे की संरक्षा को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक उत्साहपूर्वक निभाते हैं।
पुरस्कार विवरण:
प्रत्येक चयनित कर्मचारी को 500 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
संरक्षा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची:
1. 1. मनीष आर्य – टेक्नीशियन-IV / पावर लाइन-16 / ललितपुर
2. विपुल आनंद – जेई / पी डब्लू / यु.एस.एफ.डी. / ग्वालियर
3. संदीप चौरसिया – जेई / पी डब्लू / यु.एस.एफ.डी. / ग्वालियर
4. मनोज कुमार – कांटेवाला / यमुना साउथ बैंक स्टेशन
5. प्रभात कुमार – कांटेवाला / मतोंध
6. आर.के. पचौरी- लोको पायलट मेल (आईडी नंबर 1114) / वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
7. एस सी.भासने – लोको पायलट मेल (आईडी नंबर 4016) / झांसी
8. गौरव सिंह जादौन – ट्रैकमैन-4/ बाँदा
9. शैलेन्द्र कुमार खोसला – लोको पायलट मेल (आईडी नंबर 5095) / झांसी
10. प्रतीक सिंह चौहान- वरि. सहायक लोको पायलट (आईडी नंबर 4048) / झांसी
11. विनोद कुमार – ट्रैकमैन-/ चित्रकूट धाम कर्वी
12. दीनदयाल – उप स्टेशन प्रबंधक / शिवरामपुर
झांसी (डीआरएम) मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संरक्षा को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करते रहना चाहिए।
आज इस पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया , वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनियर शिवम श्रीवास्तव एवं मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे I

Jhansidarshan.in