• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक से बचाव एवं इलाज पर सेमिनार का हुआ आयोजन*

ByNeeraj sahu

May 30, 2024

*राजकीय मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक से बचाव एवं इलाज पर सेमिनार का हुआ आयोजन*

आज बाल रोग विभाग में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में प्रधानाचार्य/ डीन प्रोफेसर आर.के. मौर्य के निर्देशन में बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीएस चौधरी की अध्यक्षता में, हीट स्ट्रोक से बचाव एवं इलाज पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाल रोग विभाग के सेमिनार हाल में किया गया। इसमें बाल रोग विभाग के समस्त चिकित्सा शिक्षक, सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स एवं स्टाफ मेंबर्स ने बड़चड़कर भाग लिया। इस अवसर पर बाल रोग विभागाध्यक्ष ने हीट स्ट्रोक के लक्षण एवं फर्स्ट एड पर खूब प्रकाश डाला।
बाल रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ दिव्या पिपरिया ने हीट स्ट्रोक से बचने एवं इससे पीड़ित होने पर समुचित इलाज पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ
अनुरोध राजपूत एवं डॉ प्रवीण नाइक ने किया एवं डॉ श्रुति खुराना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

Jhansidarshan.in

You missed