• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पं. साकेत शांडिल्य को जिला- उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

By

Sep 27, 2022

*पं. साकेत शांडिल्य को जिला- उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

जालौन:-विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महंत गुरु प्रसाद शर्मा,जिला मंत्री आचार्य तेजस,प्रांत सह मंत्री अभिनव व वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक कोंच नगर के शकुंतला पैलेस में हुई जिसमे विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श के द्वारा संगठन ने जिला कार्यकारिणी में विस्तार किया जिसमे कट्टर हिंदू वादी छवि के निवर्तमान नगर अध्यक्ष पंडित साकेत शांडिल्य को जिला- उपाध्यक्ष मनोनीत किया उनके उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कोंच नगर के विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ताओं व नागरिकों में प्रसन्नता व्यक्त की है।आपको बता दे इसके पूर्व साकेत शांडिल्य विहिप के कोंच नगर अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन बखूबी व सफलता पूर्वक कर चुके है एवं उनकी पहचान निष्ठावान संगठन के कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में बनी हुई है। इस मौके पर नव-नियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंडित साकेत शांडिल्य ने संगठन के प्रति आभार प्रगट किया।उन्होंने कहा की संगठन ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है में उसका बेहतर तरीके से निर्वाहन करूंगा। इस अवसर पर जिला सह- संयोजक आकाश उदैनिया,गौरव सोनी,विहिप नगर अध्यक्ष शिशिर ठाकुर,अभिनव गलहोत,नगर मंत्री संतोष तिवारी सहित जिला से आए प्रशांत,अनिकेत सहितअन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in