भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने गोखले नगर में किया जनसंपर्क, जनता से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद
By
Feb 2, 2022
भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने गोखले नगर में किया जनसंपर्क, जनता से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद
219-माधौगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीटिंग विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने गोखले नगर में बूथ अध्यक्ष एड शैलेन्द्र पटैरिया के आवास से जनसंपर्क शुरू किया। विधायक ने जनता से आशीर्वाद देकर उन्हें पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने की बात कही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार ने जनता को कई कल्याणकारी योजनाएं दी हैं। कार्डधारकों को निःशुल्क राशन एक बार नहीं दो- दो बार दिए जाने का काम किया गया है। पेंशन जहाँ तीन सौ रुपये थी वह एक हजार कर दी गयी है। किसानों को सम्मान निधि, गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, आवास, घर- घर शौचालय दिए जाने का काम किया गया है। क्षेत्र में मोदी व योगी सरकार की नीतियों से लोग काफी प्रभावित है और जनता खुश है। जयन्त चौधरी के सम्वन्ध में पूंछे गए प्रश्न के उत्तर में मूलचन्द्र सिंह निरंजन ने कहा कि नेता तो गठबन्धन कर सकते हैं कर लेते हैं लेकिन जनता गठबन्धन नहीं करती है, जनता को जहां सुरक्षा मिले, देश व प्रदेश का विकास हो, जनता उसी का साथ देती है और आज जनता योगी मोदी जी के साथ है।