• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सी ए ए के समर्थन लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली मानव श्रंखला :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*

*सी ए ए के समर्थन लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली मानव श्रंखला :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सभासद रविकान्त कुशवाहा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक मानव श्रखंला का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रविकान्त कुशवाहा सभासद ने कहा कि मोदी सरकार ने देशहित मे यह नागरिकता संशोधन कानून पास किया है। इस कानून से किसी को कोई डरने की बात नही है, यह कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की कोई नागरिकता नहीं जायेगी। यह कानून विदेशी लोगों पर लागू होगा, जो भारत की नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की देश के कुछ विपक्षी दल इस कानून को लेकर होहो हल्ला मचा रहे है और देश की शन्ति व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे है। आज देश मे मोदी जी की सरकार ने देश के हित मे कई अच्छे फैसले लिये है, यह भी उन्हीं कार्यों में से एक है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रविकान्त कुशवाहा सभासद के साथ साथ कार्यकर्ता मुकेश राठौर, कुलदीप कुशवाहा, विकास पटेल, जनक सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र बाबू सिक्की, संजय कुमार वर्मा,
सौरभ पुरवार, वैभव अग्रवाल, आशु राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in

You missed