• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वाले अवैध वालू भरे ट्रक चालक को माधौगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

*एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने वाले अवैध वालू भरे ट्रक चालक को माधौगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार :-रिपोर्ट-रविकान्त द्विवेदी, जालौन*

माधौगढ़ (जालौन) – कुछ दिन पहले ही 24/01/2020 को मुखबिर की सूचना पाकर मध्य प्रदेश से जालौन जाने वाले अवैध वालू भरे ट्रक को पकड़ने गये एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम को ट्रक चालक ने मारने के इरादे से जोरदार टक्कर मारी थी जिसमे बैठे उपजिलाधिकारी तो बाल – बाल बचे गये लेकिन उनकी गाड़ी पर आघात होने से क्षतिग्रस्त हो गयी थी व अवैध वालू भरे ट्रक को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार चल रहा था जिसपर ट्रक चालक अज्ञात के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं मे 8/20धारा353/307/427IPC व 4/21 खनिज अधि० योग पंजीकृत कर लिया गया था जिसकी विवेचना बंगरा चौकी इंचार्ज दिलीप वर्मा द्वारा की जा रही थी अभियुक्त को बंगरा मिहोना रोड गोपालपुरा तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने पूरे मामले की जानकारी के तौर पर बताया कि अभियुक्त ट्रक चालक कमलेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ग्राम गुल‍ालपुर थाना एखा कटरा जनपद औरेैया का रहने वाला है मुखबिर की सूचना पाकर गये माधौगढ़ एसडीएम अवैध वालू भरे ट्रक मध्यप्रदेश से जालौन जाने वाले ट्रकों को पकड़ने मे रोकने का प्रयास किया गया जिसमे जानबूझकर मारने के इरादे से चालक ने टक्कर मारी थी जिसमे सवार एसडीएम सालिकराम चालक साबिर , हमराही रामजीलाल , अर्दली गुलाब सिंह बाल – बाल बच गये थे लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिसे बंगरा माधौगढ़ पुलिस द्वारा ट्रक चालक को बंगरा मिहोना रोड गोपालपुरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया जिसमे अभियुक्त के खिलाफ खनिज अधिनियम व IPC की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

Jhansidarshan.in

You missed