झांसी | विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज साहू क्लब (राजेश) की सदस्यता मिसेज यूपी ब्यूटी कांटेक्ट में रनरअप रहीं भूमिका सिंह व काजल कुशवाहा को साहू क्लब के अध्यक्ष राजेश साहू ने उनका सम्मान करते हुए उनके हौसले की तारीफ की | इस अवसर पर राजेश साहू ने कहा कि आज झांसी जैसे छोटे शहर की महिलाएं भी किसी भी दिशा में कम नहीं है | उन्होंने बताया कि रनरअप रही सदस्याओं को मिसेज इंडिया बनने के लिए भी क्लब द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा |
इस अवसर पर रजनी साहू, मनीषा साहू, वर्षा, ज्योति, किरण, शिखा, संगीता, उमा, अनिल, मनोज आदि उपस्थित रहे | अध्यक्ष राजेश साहू ने व्यक्त किया |
रिपोर्ट-=आयुष साहू