झाँसी | व्यापारियों की पहली पसंद बन चुके और व्यापारियों के मसीहा तथा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी भी इस बार नगर निगम मेयर पद की लिए जोरोंशोरों से उम्मीदवारी की ताल ठोकेंगे |
आपको बता दे कि बहुत लम्बे अरसे से व्यापारियों के हित तथा उनकी किसी भी परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने वाले व्यापारी नेता संजय पटवारी ने व्यापारियों से साथ साथ आम जनमानस के दिल में भी अपनी लोकप्रियता को बनाया है | उनके इस फैसले से अन्य दलों की नींद उड़ सकती है और सम्भवतः भारतीय जनता पार्टी भी इस व्यापारी नेता पर भरोसा कर सकती है | क्योंकि इस बार भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संतुलन का गणित लगाकर चल रही है | जिसमे किसी कद्दावर वैश्य या पिछड़े वर्ग के उमीदवार को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है | इसके साथ ही अन्य दल भी संजय पटवारी को अपने लाभ की लिए दाना डाल सकते हैं और कही ना कहीं शायद उन दलों को संजय पटवारी से जुड़ने पर दूरगामी लाभ प्राप्त हो सकता है | जो 2019 के लोकसभा चुनाव में कहीं ना कहीं लाभ के साथ-साथ मील का पत्थर साबित हो सकता है | संभवतः अब देखना है कि राजनैतिक दल अपने लाभ की लिए शायद संजय पटवारी को मौका दे दे |
Neeraj