• Wed. May 20th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*माधोगढ़ प्रीमियर लीग का होगा भव्य आगाज़, दूधिया रोशनी में भिड़ेंगी 16 टीमें*

ByNeeraj sahu

May 20, 2026

*माधोगढ़ प्रीमियर लीग का होगा भव्य आगाज़, दूधिया रोशनी में भिड़ेंगी 16 टीमें*

कोंच/जालौन। माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित माधोगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ बुधवार 20 मई की शाम 6 बजे तीतरा स्थित एमएसडी महाविद्यालय मैदान में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक एवं माधोगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह क्रिकेट महाकुंभ दूधिया रोशनी में खेला जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 8 टीमें माधोगढ़ विधानसभा क्षेत्र की होंगी, जबकि बाहर की 8 टीमों में भी आधे खिलाड़ी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के प्रारूप में खेली जाएगी और प्रतिदिन एक लीग मैच आयोजित होगा। चार-चार टीमों के ग्रुप बनाए गए हैं, जहां हर टीम तीन लीग मुकाबले खेलेगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच 1 जून को प्रस्तावित है।

क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये नकद व शील्ड, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को ई-स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच को 500 रुपये और शील्ड प्रदान की जाएगी। बेस्ट फील्डर, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को ड्रेस और टीमों को बैट-बॉल की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मंच दे रही है। इस तरह के आयोजन युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेंगे।

उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल को भव्य रूप देने के लिए आयोजक टीम के सदस्य मैदान की सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in