• Wed. May 20th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दो साल पहले हुई थी शादी, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान….

ByNeeraj sahu

May 19, 2026

दो साल पहले हुई थी शादी, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पूंछ (झांसी)। थाना पूंछ क्षेत्र के इमिलिया स्टेट में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मई 2026 को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान सुभद्रा पत्नी अलर्क कोरी उर्फ अभिषेक कोरी निवासी इमिलिया स्टेट थाना पूंछ जनपद झांसी के रूप में हुई। बताया गया कि मृतका की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jhansidarshan.in