झांसी-जालौन हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पेड़ से लटका मिला शव,संवाददाता दयाशंकर साहू
झांसी। थाना पूंछ क्षेत्र अंतर्गत झांसी-जालौन मार्ग हाईवे पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एरच कट पुल से पहले सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को सुबह करीब 5:45 बजे राहगीरों ने एक व्यक्ति को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना पूंछ को सूचित करें। पहचान कराने वाले व्यक्ति थाना अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9451019708 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना भी की जा रही है।
संवाददाता दयाशंकर साहू