जनपद के कृषि स्नातकों हेतु स्वरोजगार का सुनहरा अवसर*
*प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना में आवेदन करें 30 मई तक*
—————-
झांसी: उप कृषि निदेशक एम0पी0 सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश (बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव कीटनाशक, जैव उर्वरक, माईक्रोन्यूटेन्टस, जिप्सम एवं वर्मी कम्पोस्ट आदि) के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना” जनपद में संचालित है।
उन्होंने बताया कि पात्रता के अन्तर्गत जनपद झॉसी में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी है, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होगें। आयु सीमा- 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाती एवं महिलाओं को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट तथा चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया में आवेदनकर्ता द्वारा कृषि विभाग की विभागीय वेबसाईट अथवा https://agriculture.up.gov.in/ Agrijuntion पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 मई, 2026 निर्धारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नही होगा। उक्त योजना की विस्तृत जानकारी उप कृषि निदेशक, झॉसी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।