गाय के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल, पुजारी समेत 2 गिरफ्तार
जालौन :० जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गाय के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के एक पुजारी द्वारा गाय को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है, जिससे गाय बेसुध हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी उरई, राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना थाना कोटरा क्षेत्र के रक्तदंतिका मंदिर की है। जहां एक बाबा द्वारा गाय के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।