• Sat. May 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

ByNeeraj sahu

Mar 31, 2026
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
——————–
———————
         आज विकास भवन सभागार झाँसी में प्रबन्ध निदेशक महोदय, दविविनिलि (DVVNL), आगरा की अध्यक्षता में विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया समूहों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उ‌द्देश्य उपभोक्ताओं को प्री-पेड स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उसके रिचार्ज और इसके लाभों से अवगत कराना था। अवगत कराया गया कि स्मार्ट मीटर की प्री-पेड प्रणाली लागू कर दी गयी है।
*स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलने वाली मुख्य सुविधाएं:*
      बैठक में प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा वीडियो क्लिप और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से बताया गया कि स्मार्ट मीटर केवल एक उपकरण नहीं बल्कि उपभोक्ताओं के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त वीडियो के माध्यम से प्री-पेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने विभिन्न माध्यमो से अवगत कराया गया। इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं :
दैनिक उपभोग की ट्रैकिंग: उपभोक्ता प्रतिदिन अपने बिजली खर्च की निगरानी कर सकते है।
बचत को प्रोत्साहनः सटीक डेटा मिलने से ऊर्जा संरक्षण और बिजली के बिल में कटौती करना आसान होगा।
सरल भुगतान प्रक्रियाः प्री-पेड व्यवस्था के तहत मोबाइल रिचार्ज की तरह आसानी से भुगतान किया जा सकेगा।
पारदर्शिताः अवशेष राशि (Balance) की तत्काल जानकारी उपलब्ध रहेगी।
*भांतियों का निराकरणः*
मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी आम भ्रांतियों को भी दूर किया।
ऋणात्मक अवशेष (Negative Balance): तकनीकी कारणों से दिखने वाले नकारात्मक बैलेंस की स्पष्ट व्याख्या की गई।
पुराना बकायाः पोस्ट-पेड से प्री-पेड में शिफ्ट होने पर पुराने बकाये के समायोजन की पारदर्शी प्रक्रिया समझाई गई।
*मीडिया से सहयोग की अपीलः*
        बैठक के अंत में प्रबन्ध निदेशक महोदय ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को विस्तृत जानकारी वाली वीडियो क्लिप और पीपीटी उपलब्ध कराई। उन्होंने अनुरोध किया कि इस आधुनिक तकनीक के लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने समाचार पत्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करे ताकि उपभोक्ता प्री पेड स्मार्ट मीटर की सुविधा पूरा लाभ उठा सकें।
       प्रेस वार्ता के अन्त मे प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा उपस्थित मीडिया कर्मियो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Jhansidarshan.in